फसल नुकसान मुआवजा : किसानों के खातों में ट्रांसफर किया 368 करोड़ रुपए बोनस|agriculture farmer

agriculture farmer जलवायु परिवर्तन के इस दौर में मौसम के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार किसानों की सहायता के लिए आगे आई है। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मुआवजे के रूप में बोनस की राशि जाती है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से किसानों के हित में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है जिसमे किसानों के खाते में 368 करोड़ रुपए की मुआवजा के तौर पर बोनस राशि ट्रांसफर की गई है ताकि प्रदेश के किसानों के फसल नुकसान की भरपाई की जा सके।

2000 रुपए की नई किस्त जारी,

Aadhar Card से चेक करें PM Kisan Status

यह राशि खरीफ–2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण राज्य में उत्पादित की जा रही कृषि और बागवानी फसलों में हुए नुकसान की एवज में दी जा रही है। राज्य सरकार की ओर से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2,000 रुपए प्रति एकड़ प्रदेश के किसानों को बोनस देने का फैसला किया गया था। राज्य में अब तक कुल 1345 करोड़ रुपए की राशि किसानों को दी जा चुकी है। agriculture farmer

BOB दे रहा है, ₹2 लाख तक का पर्सनल लोन आसान शर्तों में,

जानें पूरी प्रक्रिया

किन किसानों को जारी की गई है यह बोनस राशि

दरअसल हरियाणा सरकार की ओर से यहां के किसानों को बोनस राशि का भुगतान किया गया है जिनकी फसलों को विपरित मौसम से नुकसान हुआ है। किसानों को यह राशि हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जारी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए खरीफ 2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति का देखते हुए किसानों को बागवानी फसलों पर 2000 रुपए प्रति एकड़ का बोनस देने का फैसला किया था जिसके तहत किसानों को यह राशि जारी की गई है।

Back to top button